Thursday, September 24, 2026
Homeमनोरंजनमानेकशॉ को विक्की कौशल ने किया याद

मानेकशॉ को विक्की कौशल ने किया याद

फिल्म अभिनेता विक्की कौशल भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक ‘सैम बहादुर’ में नजर आने वाले हैं । वह सैम मानेकशॉ का किरदार निभाएंगे। रविवार को विक्की कौशल ने सैम मानेकशॉ की जयंती पर उन्हें याद किया । विक्की ने इंस्टा स्टोरी पर सैम मानेकशॉ की तस्वीर साझाकर उन्हें नमन किया है।

बायोपिक ‘सैम बहादुर’ में विक्की कौशल के साथ अभिनेत्री फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी । सान्या मल्होत्रा फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पत्नी सिल्लू मानेकशा का किरदार निभाएंगी । फातिमा सना शेख भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। इस बायोपिक का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। बायोपिक की घोषणा साल 2019 में ही हुई थी ।

सुरभि सिन्हा

RELATED ARTICLES

Most Popular