Thursday, September 24, 2026
Homeमनोरंजनमाधुरी दीक्षित ने पति के साथ गाया रोमांटिक गाना, वीडियो वायरल

माधुरी दीक्षित ने पति के साथ गाया रोमांटिक गाना, वीडियो वायरल

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने बॉलीवुड में लोकप्रिय जोड़ी हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। डॉ. नेने ने अब एड शीरन का लोकप्रिय गाना गाते हुए उन दोनों का एक वीडियो शेयर किया है।

डॉ. नेने ने इंस्टाग्राम पर अपना और माधुरी का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें माधुरी एड शीरन का गाना ‘परफेक्ट’ गाती नजर आ रही हैं। बाद में डाॅ. नेने भी उनके साथ ये गाना गाते हैं। डॉ. ने कैप्शन दिया, ‘हमारे पसंदीदा गानों में से एक परफेक्ट गाने में हमेशा बहुत मजा आता है।’ इसके साथ ही उन्होंने एड शीरन को भी टैग किया है।

डॉ. नेने और माधुरी के इस वीडियो पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। फैंस कह रहे हैं कि दोनों ने बहुत अच्छा गाया। ‘कितना प्यारा,’ ‘मैं नहीं जानता था डॉ. नेने बहुत अच्छा गाते हैं’, ‘बहुत अच्छा’, ‘गाना बहुत पसंद आया’ जैसे कमेंट्स किये हैं।

माधुरी दीक्षित के काम की बात करें तो जनवरी में उनकी मराठी फिल्म ‘पंचक’ रिलीज हुई थी। माधुरी और डॉ. नेने ने फिल्म का निर्माण किया था। माधुरी इन दिनों ‘डांस दीवाने’ का रिव्यू कर रही हैं।

लोकेश चंद्रा/संजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular