Tuesday, June 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमातृशक्ति की आराधना हमारे देश की संस्कृतिः आदित्यनाथ

मातृशक्ति की आराधना हमारे देश की संस्कृतिः आदित्यनाथ

-चैत्र नवरात्र के नौंवे दिन मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में किया कन्या पूजन

गोरखपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन किया। उन्होंने नव निर्मित अन्न क्षेत्र भवन में विधि-विधान के साथ परंपरागत पूजन करने के बाद कन्याओं को भोजन कराकर दक्षिणा भी दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति की आराधना हमारे देश की संस्कृति है। इसीलिए नवरात्र के नौवें दिन कन्या पूजन का विधान है।

योगी ने मां भगवती के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं, एक बटुक भैरव के पांव पखारकर पहले पूजा-अर्चना की, उसके बाद अपने हाथों से भोजन कराकर दक्षिणा के साथ उनकी विदाई की। इस दौरान मंदिर में पहुंची अन्य कन्याओं को भी उसी श्रद्धाभाव से भोजन कराया गया और विदाई की गई।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular