Saturday, August 22, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल मां पीताम्बरा यज्ञ में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य

 मां पीताम्बरा यज्ञ में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गोमती तट पर चल रहे पीताम्बरा यज्ञ में शामिल होने के लिए रविवार को पहुंचे। उन्होंने मां पीताम्बरा की पूजा-अर्चना की और यज्ञ में शामिल हुए।

गोमती तट पर मां पीताम्बरा का 108 कुण्डीय यज्ञ चल रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अनुष्ठान में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर प्रशांत भाटिया समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular