Sunday, September 27, 2026
Homeमनोरंजनमां को याद कर भावुक हुए अर्जुन कपूर, लिखा-प्लीज मेरा ख्याल रखना

मां को याद कर भावुक हुए अर्जुन कपूर, लिखा-प्लीज मेरा ख्याल रखना

फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर एक बार फिर से अपनी मां मोना कपूर को याद कर भावुक हो गए हैं। दरअसल अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अर्जुन कपूर मुस्कुरा रहे हैं और आसमान की तरफ देख रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अर्जुन ने लिखा-”मैं हमेशा ऊपर देखता हूं और मुस्कुराता हूं क्योंकि मुझे पता है कि मेरे पास एक एंजल है जो मुझे देख रहा है। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं मां प्लीज मेरी हमेशा ऐसे ही केयर करते रहना।’

अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर उनकी बहन अंशुला कपूर ने भी कमेंट में हार्ट शेप ईमोजी बनाई है। अर्जुन कपूर अपनी मां मोना कपूर के बहुत करीब थे। मोना कपूर एक बिजनेस वूमेन और प्रोड्यूसर थी। वह मुंबई के सबसे बड़े रेडी-टू-शूट स्टूडियो की सीईओ रहीं। अपने कार्यकाल में उन्होंने सफलतापूर्वक ‘बिजनेस एड्स’ और ‘मशीन एक्सपोर्ट्स’ संभाला। मोना ने 2005 में इंडियन टेली अवार्ड्स के जूरी मेंबर के रूप में भी काम किया। उन्होंने हेरा फेरी, युग, विलायती बाबू और कैसे कहूं जैसे सफल टेलीविजन शो का निर्माण किया।

मोना ने साल 1983 में फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी, लेकिन बोनी की जिंदगी में श्रीदेवी की एंट्री के बाद साल 1996 में मोना और बोनी का तलाक हो गया। तलाक के तुरंत बाद बोनी कपूर ने जहां श्रीदेवी से शादी कर ली ,वहीं मोना कपूर ने अकेले ही अपने दोनों बच्चों अर्जुन और अंशुला की परवरिश की थी। अभिनेता अर्जुन कपूर की माँ और बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर कैंसर से पीड़ित थी और आज से नौ साल पहले इस बीमारी के कारण 25 मार्च, 2012 को उनका निधन हो गया था। मां के निधन के बाद अर्जुन और उनकी बहन अंशुला दोनों एक -दूसरे का सहारा बने। दोनों अक्सर एक -दूसरे की तस्वीर साझा करते रहते हैं। वर्कफ़्रंट की बात करे तो अर्जुन कपूर जल्द ही मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन रिटर्न में नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular