Wednesday, August 26, 2026
Homeराष्ट्रीयमहिला बैंक मैनेजर ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

महिला बैंक मैनेजर ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

– पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट 

अलीगढ़। जनपद अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क इलाके के गांधीनगर में महिला बैंक मैनेजर ने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। मृतका के मायके वालों को घटना की खबर देदी है। वे आगरा से अलीगढ़ के लिए निकल दिये है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच में जुटी है। 
गांधी नगर में रहने वाली 35 वर्षीय कुमोद शर्मा पत्नी नवीन शर्मा जीटी रोड स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त शाखा नौरंगाबाद में बतौर शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत थी। उनके पति नवीश शर्मा एक इन्श्योरेंस कम्पनी में काम करते है। सोमवार को पुलिस को खबर मिली कि उन्होंने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाने के साथ उनके मायके में घटना कि खबर दी। जानकारी के अनुसार, शाखा प्रबंधक पर आठ साल की एक बेटी भी है। 

शाखा प्रबंधक शुक्रवार से शाखा में भी नहीं गई थी। महिला ने अपना एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इधर, इंस्पेक्टर गांधी पार्क मणिकांत शर्मा ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा। बताया जा रहा है कि महिला काफी दिनो से डिप्रेशन में थी। मौके से मिले सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है। मौत को खबर सुनकर परिजनों का बुरा हाल है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular