रायबरेली(हि. स.)। ससुराल में बीती रात एक महिला को जिंदा जलाने का प्रयास हुआ है । महिला की हालत गंभीर है और मायका पक्ष महिला के पति और ससुराल वालों पर आरोप लगा रहें है ।
घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के संतनगर की है । यहां की महिला ममता देवी शनिवार की शाम को ही मायके से ससुराल आई थी । आरोप है कि शनिवार देर शाम को उसे जिंदा जलाने का प्रयास हुआ है । जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई है । उसे पहले सीएचसी लाया गया , उसके बाद उसकी गंभीर दशा को देखते हुए जिला अस्पताल भेजा गया है । जहां महिला का इलाज चल रहा है । महिला के भाई ने उसके पति पर शराब के नशे ने जिंदा जलाने का आरोप लगाया है । जिसमे ममता के ससुराल के अन्य सदस्यों को भी घटना में शामिल होना बताया जा रहा है । दूसरी ओर ससुराल पक्ष द्वारा महिला पर भी आरोप लगाया जा रहा है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रजनीश
