Tuesday, June 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिला के कुंडल लूटने वाली तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक...

महिला के कुंडल लूटने वाली तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक बदमाश घायल

गाजियाबाद,16 सितम्बर (हि.स.)। लोनी बॉर्डर पुलिस ने मुठभेड़ कर शुक्रवार को तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर से चलाई गोलीबारी में एक लुटेरा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने विजय नगर इलाके में एक महिला के कुंडल लूट की घटना स्वीकार की है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. इरज राजा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लोनी बॉर्डर लालबाग पुलिस चौकी इलाके के जंगल में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोका तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश का नाम वसीम निवासी मसूरी है। इसके अलावा गिरफ्तार अन्य बदमाशों में हाजीपुर निवासी सुहैल व बागपत निवासी प्रमोद उर्फ विशाल हैं। इन सभी के खिलाफ दिल्ली एनसीआर के विभिन्न थानों में अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की दो मोटर साइकिल, एक तमंचा चाकू व लूटे गए सोने के जेवरात बरामद किए हैं।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular