Monday, August 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेश महिला का शव खेत में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या आशंका

 महिला का शव खेत में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या आशंका

बस्ती (हि.स.)। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला की लाश सिवान में मिली है। दुष्कर्म के बाद महिला के सिर पर भारी चीज से प्रहार कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

भदेश्वर नाथ गांव निवासी सरिता (35) शुक्रवार की शाम घर से शौच के लिए खेत गई थी। काफी देर होने के बाद घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खेत में उसका शव अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। उसकी शाल, चप्पल और मोबाइल भी अलग-अलग स्थानों पर पाए गए। महिला के सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार कर हत्या की गई है।

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड के साथ जांच की, लेकिन कुछ सफलता नहीं मिली। देर रात तक आईजी आरके भारद्वाज, एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। परिवार ने महिला के साथ दुष्कर्म बाद हत्या की आशंका जताई है।

इस सम्बंध में एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने शनिवार को बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

महेंद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular