महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाना हमारा दायित्वःविधायक

हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया गया रवाना

संवाददाता

श्रावस्ती। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के उद्देश्य से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर से मिशन शक्ति का शुभारम्भ किया। स्थानीय विधायक, प्रदेश सरकार द्वारा नामित नोडल अधिकारी/प्रदेश की निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कबूतर एवं गुब्बारा उड़ाकर ’मिशन शक्ति’ नारी सुरक्षा नारी सम्मान का शुभारम्भ किया। ज्ञातब्य हो कि शारदीय नवरात्र से बासंतिक नवरात्र तक चलने वाला यह अभियान 180 दिवस तक चलेगा, जो जनपद के समस्त तहसीलो, ब्लाकों, पंचायतों, शहरी निकायों व थानों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूकता प्रदान किया जाएगा। प्रथम चरण में इस अभियान को जागरूकता आधारित रखा गया है, जबकि द्वितीय चरण में मिशन शक्ति के इन्फोर्समेंट (क्रियान्वयन) पर बल दिया जाएगा। विधायक राम फेरन पांडेय ने मिशन शक्ति अभियान का शुभारम्भ करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए समाज के हम सब का दायित्व है। हर वर्ग के लोगों से सम्पर्क कर उन्हें जागरूक कर उनके अधिकारों के बारे में बताया जायेंगा। साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि बेटियां बेटो से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है जरुरत इस बात की है कि बिना भेद-भाव के हम अपने बेटियों को भी पढ़ा लिखाकर आगे बढ़ावें।
जिले की नोडल अधिकारी/प्रदेश की निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सी. इन्दुमती ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्राथमिकता में यह कार्यक्रम है। बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में पिछे नहीं हैं। लेकिन जरुरत इस बात की है कि बिना भेदभाव के उन्हें भी पढ़ा लिखाकर आगे बढ़ाया जाए। महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी और आत्म निर्भर बनाने हेतु प्रदेश सरकार ’मिशन शक्ति’ नारी सुरक्षा, नारी सम्मान का जो संकल्प लेकर आज से इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया है, जो 180 दिन तक निरन्तर चलते रहेंगे और महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेहनत से ही हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। इसलिए महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाना अति आवश्यक है। अभी भी अज्ञानता के आभाव में बहुत लोग अपने बेटी बेटो में भेदभाव करते हैं, जो चिन्ता का विषय है। इसके लिए लोगों को अब जागरूक करना होगा कि अब वे बिना भेदभाव के अपने बेटियों को भी शिक्षित करके आगे बढ़ाये मैं विश्वास दिलाती हूंं कि अगर बेटियों को सपोर्ट मिला तो निश्चित ही वह आगे बढ़कर अपने गांव घर व समाज व जनपद का नाम रोशन करेगी। उन्होने कहा कि सरकार ने महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए 181 महिला हेल्पलाइन 1090 ओमन पावर लाइन का संचालन कर रही हैं यदि उन्हें कोई समस्या हैं तो वे बेझिझक बतावें निश्चित ही उनकी समस्याओं का समाधान होगा।
जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि नारी के सम्मान से ही देश का गौरव बढेगा। उन्होंने कहा कि लोगों में जो बेटा और बेटी में असमानता की भावना है, उस भावना को समाप्त करने के लिए लीगों को जागरूक करना होगा और यह बताना होगा कि बेटिया भी बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। सिर्फ उन्हें बिना भेदभाव के उन्हें शिक्षित कर आगे बढ़ाने की जारूरत है। उन्होने कहा कि जिले में बाल विवाह का प्रचलन है, जों चिंता का विषय है। इसलिए जनपद वासियों को यह भी संकल्प लेना होगा कि हम अपने बेटियों का बाल विवाह नहीं करेंगे और बिना भेदभाव के शिक्षित करके उन्हे आगे बढ़ाएंगे और बेटियों और महिलाआें का सम्मान करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण शनिवार से प्रारम्भ होकर आगामी 25 अक्टूबर तक चलेगा। यह अभियान जनपद के सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में, स्थानीय निकाय, मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों, श्रमिकों, किसानों आदि सभी वर्गों के लोगों को महिलाओे का सम्मान और उनकी सुरक्षा के प्रति लोगो को सजग रहने के लिए जागरूक किया जायेंगा। पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य ने कहा कि पूरे जनपद में विशेष अभियान चलाकर महिला व बालिका अपराधों पर अंकुश लगाया जाएगा। महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी बात कहने में कोई दिक्कत न हो। इसके लिए सभी थानों में महिला हैल्प लाईन स्थापित होगी तथा रोमियों स्क्वायड तथा अन्य पुलिस कर्मी महिला अपराध नियंत्रण में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे।
इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बी बनाने के लिए प्रचार संदेश के रूप में जनपद में सूचना विभाग द्वारा एलईडी वैन को रवाना किया गया तथा स्कूली बालिकाओं, महिलाओं, महिला पुलिस अधिकारी, कांस्टेबल विभिन्न विभागों की महिला अधिकारी कर्मचारियों की वृहद रुप कलेक्ट्रेट से भिनगा बाजार तक रैली निकाली गई। रैली के दौरान बालिकाएं, महिलाएं अपने हाथों में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं’ ‘नारी सशक्तिकरण’ ‘नारी जागरूकता’’ के स्लोग्न युक्त पोस्टर लिए हुए थी। कार्यक्रम का संचालन बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक अजीत उपाध्यय ने किया। इस अवसर पर नवागन्तुक मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी योगानन्द पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, जिला प्रोबेशन अधिकारी चमन सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह, प्रभारी महिला थाना, महेश मिश्र ओम पुलिस क्षेत्राधिकारी हौसला प्रसाद, सहित तमाम विभागों में तैनात महिला अधिकारीगण, स्वयं सहायता समूहो के सदस्यगण, स्कूली बालिकाएं, महिला कांसटेबुल एवं जनसमूह उपस्थित रहा।

error: Content is protected !!