Monday, August 10, 2026
Homeराज्य महाविकास आघाड़ी ने जीता कस्बा पेठ उपचुनाव, भाजपा को अपने ही गढ़...

 महाविकास आघाड़ी ने जीता कस्बा पेठ उपचुनाव, भाजपा को अपने ही गढ़ में मिली हार

पुणे (हि.स.)। महाराष्ट्र के पुणे में भाजपा का गढ़ माने जाने वाले कस्बा पेठ विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में महाविकास आघाड़ी के रवींद्र धंगेकर विजयी हुए हैं। उन्होंने भाजपा के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार हेमंत रसाने को पराजित किया है।

कस्बा पेठ में भाजपा की विधायक मुक्ता तिलक का देहांत होने की वजह से हुए उपचुनाव में भाजपा की ओर से हेमंत रसाने और महाविकास आघाड़ी की तरफ से रवींद्र धंगेकर चुनावी मैदान में थे। दोनों उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर हुई, जिसमें भाजपा के रसाने को हार का मुंह देखना पड़ा। रवींद्र धंगेकर ने भाजपा के हेमंत रसाने को 11040 वोटों से हरा दिया है।

कस्बा पेठ में 50.6 फीसदी मतदान हुआ था। मतगणना के दौरान रवींद्र धंगेकर पहले राउंड से आगे चल रहे थे। पांचवें दौर के बाद हेमंत रसाने को रवींद्र धंगेकर के साथ संघर्ष करते देखा गया, लेकिन धंगेकर ने एक बार फिर जीत की बढ़त ले ली और भारी मतों से जीत गए। यह एकतरफा चुनाव था, लेकिन कांग्रेस ने भाजपा के गढ़ में सेंध कर दी है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह से लेकर भाजपा नेता उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तक सभी ने यहां अपनी ताकत झोंक दी थी, लेकिन इसके बावजूद भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा।

मनीष/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular