Wednesday, August 19, 2026
Homeराज्यमहाकाल मंदिर में हिंदू आईडी पर घुसा मुस्लिम युवक, साथ में थी...

महाकाल मंदिर में हिंदू आईडी पर घुसा मुस्लिम युवक, साथ में थी हिंदू दोस्त

राज्य डेस्क

भोपाल। उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में हिंदू शख्स अभिषेक की आईडी पर मुस्लिम युवक के घुसने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कर्नाटक के मोहम्मद यूनुस मुल्ला के रूप में हुई है और वह अपनी दोस्त खुशबू यादव के साथ उज्जैन आया था। महाकाल पुलिस ने उसे आईपीसी की धारा 420 के तहत गिरफ्तार किया है। मोहम्मद यूनुस वह एक हिंदू युवती के साथ मंदिर में प्रवेश कर रहा था और दोनों को मंदिर समिति के कर्मचारियों ने पुलिस को सौंप दिया। इस मामले को अखाड़ा परिषद के पूर्व महामंत्री अवधेशपुरी महाराज ने गंभीर बताया है और उससे जुड़े सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि महाकाल मंदिर में भस्म आरती के लिए लखनऊ की खुशूब यादव के साथ अभिषेक दुबे नाम के युवक का रजिस्ट्रेशन था। अभिषेक दुबे की आईडी भी तैयार की गई थी। यह लोग सुबह जब भस्म आरती के लिए महाकाल मंदिर के गेट क्रमांक छह से बायोमेट्रिक्स जांच के लिए पहुंचे तो वहां अभिषेक दुबे की आधार कार्ड की आईडी से खुशबू यादव के साथ पहुंचे युवक का मिलान किया गया। शक्ल का मिलान नहीं होने पर उन्हें वहीं रोक लिया।

यह भी पढ़ें : अभी एक बार आएंगे योगी और मोदी ही, जानें क्यों?
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular