Sunday, September 13, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडल महन्त नृत्य गोपाल दास ने मंदिर निर्माण को लेकर जताई प्रसन्नता

 महन्त नृत्य गोपाल दास ने मंदिर निर्माण को लेकर जताई प्रसन्नता

– ट्रस्ट अध्यक्ष ने कहा होने वाली है राम लला की कृपा

– मंदिर निर्माण को लेकर जताई प्रसन्नता

अयोध्या(हि. स.) । श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष एवं मणिराम दास जी छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास ने विक्रम संवत और वर्ष प्रतिपदा के शुभ अवसर पर बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति देखी । राम मंदिर निर्माण को देखने के लिए महंत नृत्य गोपाल दास निर्माणाधीन भगवान राम के मंदिर के गर्भ गृह स्थल तक गए और निर्माणाधीन भगवान रामलला के गर्भ गृह में माथा टेका। रामलला के अस्थाई मंदिर में उन्होंने भगवान राम लला की दोपहर की आरती उतारी । इस दौरान ट्रस्ट महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र,गोपाल ,विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा उपस्थित रहे।

निर्माण कार्य देखने के उपरांत महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण अपनी गति में है। जो स्वप्न हमारे पूर्वजों ने देखा था वह साकार रूप ले रहा है। 2023 में गर्भ गृह बन जाएगा और भगवान श्रीराम लला अपने आसन पर विराजमान होंगे।

उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य होगा कि लाखों भक्त एक साथ श्रीराम जन्म भूमि का दर्शन प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा जिस कार्य पर स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही मुख्यमंत्री की लगातार नजर हो उसमें किसी प्रकार का विलंब नहीं होगा। उन्होंने कहा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और निर्माण समिति की लगातार बैठक होने से मंदिर निर्माण में गति लगातार जारी है। छोटे छोटे बिंदुओं पर मंथन होता है। यह ही इस महा अभियान की सफलता है।

पवन पाण्डेय

RELATED ARTICLES

Most Popular