Thursday, April 23, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : सनी लियोनी ने जरूरतमंदों को बांटा खाना

मनोरंजन : सनी लियोनी ने जरूरतमंदों को बांटा खाना


एक्ट्रेस सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर ने रविवार का इस्तेमाल परोपकार के काम में किया। उन्होंने एक ट्रक हायर किया और मुंबई की सड़कों पर निकलकर जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाया। उनकी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर आई हैं। भारी संख्या में लोगों ने सनी और डेनियल से खाना प्राप्त किया। कुछ ने स्टार्स के साथ फोटो भी खिंचवाई।उन्होंने खाने में दाल- चावल या फिर खिचड़ी और फल का वितरण किया। इस साल की शुरुआत में सनी तब भी खूब चर्चा में रही थीं, जब उन्होंने एक एनजीओ के साथ मिलकर दिल्ली में 10 हजार प्रवासी मजदूरों के लिए खाने का इंतजाम कराया था।

मार्वल स्टूडियो के टीवी शो में दिखेंगे फवाद खान
पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान अब मार्वल की सीरीज में दिखाई देंगे। ‘आर्यन मैन’, ‘कैप्टन अमेरिका’ जैसी सुपरहीरो फिल्में बना चुका मार्वल स्टूडियो अब मिस मार्वल नाम से टीवी शो बना रहा है। बताया जा रहा है कि इसके जरिए पहली बार मुस्लिम अमेरिकन सुपरहीरोइन कमला खान को दिखाया जाएगा। चर्चा है कि इस सीरीज में फवाद खान को भी अहम रोल के लिए कास्ट किया गया है। दरअसल, कयासों का यह दौर मिस मार्वल के आईएमडीबी पेज पर उनका नाम और फोटो देखने के बाद शुरू हुआ। पेज के मुताबिक शो में फवाद के किरदार का नाम हसन होगा। वे सिर्फ एक एपिसोड में दिखाई देंगे।

हिमेश रेशमिया के नए एल्बम का फर्स्ट पोस्टर आउट
हिमेश रेशमिया अपना नया एल्बम ‘सुरूर 2021’ रिलीज करने को तैयार हैं। उन्होंने इसका पहला टीजर पोस्टर रिलीज किया, जिसमें उनकी आइकोनिक कैप और माइक दिखाई दे रहे हैं। एल्बम का फर्स्ट लुक और फर्स्ट सॉन्ग जल्दी ही रिलीज किया जाएगा। ‘आपका सुरूर’ हिमेश रेशमिया का पहला स्टूडियो एल्बम था, जो 2007 में रिलीज हुआ था। उस वक्त इसकी 55 मिलियन कॉपी बिकी थीं और यह माइकल जैक्सन के एल्बम थ्रिलर के बाद दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम था। माइकल जैक्सन के एल्बम की 65 मिलियन कॉपी बिकी थीं।

‘गीता गोविंदम’ फेम रश्मिका ने कराया ऑरा से परिचय
‘गीता गोविंदम’ जैसी साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ थ्रोबैक फोटो शेयर की हैं, जिनमें वे अपने डॉगी को दुलारती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “तमाम उथल-पुथल के बीच मुझे मेरी खुशियों का बंडल मिल गया, जिसने मुझे पूरे समय सचेत रखा। आपसे अपने छोटे से ऑरा का परिचय कराती हूं। वे कहते हैं कि आप इसके साथ महज 3 सेकंड में प्यार में पड़ सकते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि उसने 3 सेकंड में मेरा दिल पिघला दिया। वैसे बस आपको अपडेट रखना चाहती थी।” रश्मिका जल्दी ही सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर ‘मिशन मजनू’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular