Wednesday, June 10, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : शनाया कपूर ने किया बेली डांस, बिग बी की नातिन...

मनोरंजन : शनाया कपूर ने किया बेली डांस, बिग बी की नातिन ने उड़ाया मजाक

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कत्थक डांस करते एक वीडियो शेयर किया था। अब वह एक और डांस फार्म ट्राई करते दिखाई दे रही हैं। शनाया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेली डांस के मूव्स सिखते दिख रही हैं। शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने बेली डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा, “हम कोरियोग्राफी कैसे सीखते हैं। हैश टैग प्रैक्टिस सैशन विद द बेस्ट संजना मुतरेजा।” वीडियो में शनाया सेलिब्रिटी बेली डांसर ट्रेनर संजना मुतरेजा से बेली डांस सीखती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर शनाया के फैंस औप फ्रेंड्स खूब कमेंट कर रहे हैं।
कमेंट करते हुए शनाया की बेस्टी और अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली ने लिखा, “यह देखकर मेरे पेट में दर्द हो गया।” वहीं अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट किया। इससे पहले शनाया ने कत्थक डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह मीना कुमारी की फिल्म ‘पाकीजा’ के गाने ‘ठाढ़े रहियो’ पर कत्थक डांस कर रही हैं। उन्होंने पीले रंग का अनारकली सूट पहना हुआ है और अपनी डांस टीचर के साथ बखूबी कदम से कदम मिला रही हैं। इसके अलावा शनाया को उनके गर्ल गैंग के साथ मस्ती करते भी देखा जाता है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे और नव्या नवेली नंदा भी नजर आ रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular