Wednesday, July 22, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : बेटी इनाया के बाल बनाते नजर आये अभिनेता कुणाल खेमू,...

मनोरंजन : बेटी इनाया के बाल बनाते नजर आये अभिनेता कुणाल खेमू, वायरल हुई तस्वीर

सुरभि सिन्हा

अभिनेता कुणाल खेमू और सोहा अली खान की लाडली बेटी इनाया खेमू बॉलीवुड की सबसे क्यूट और फेमस स्टारकिड में से एक है। सोशल मीडिया पर इनाया और उनके अभिनेता पिता कुणाल खेमू की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में  कुणाल खेमू  अपनी प्यारी सी बेटी इनाया के बाल बनाते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस तस्वीर को खुद कुणाल खेमू ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को साझा करते हुए कुणाल ने इस एक मजेदार कैप्शन भी दिया है। कुणाल ने लिखा -‘बाल बाल और बच्चे। सही  पोनी टेल बना कर पापा बाल बाल बचे!’

मनोरंजन : बेटी इनाया के बाल बनाते नजर आये अभिनेता कुणाल खेमू, वायरल हुई तस्वीर

सोशल मीडिया पर कुणाल और इनाया की इस क्यूट सी तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। तस्वीर में कुणाल और इनाया के बीच की मजबूत बॉन्डिंग को साफ देखा जा सकता है। गौरतलब है कुणाल खेमू ने अभिनेत्री सोहा अली खान के साथ लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2015 में शादी कर ली। शादी के दो साल बाद 29 सितम्बर, 2017 को सोहा ने इनाया को जन्म दिया था। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी इनाया की तस्वीरें व वीडियोज फैंस के साथ साझा करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular