Friday, April 17, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, पहचानना हुआ मुश्किल

मनोरंजन : प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, पहचानना हुआ मुश्किल

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर उस समय की है जब प्रियंका 17 साल की थीं। इस तस्वीर को खुद प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर  साझा किया है।  इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा-‘ 17 साल में दुबली, मतलब सबकुछ!’

मनोरंजन : प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, पहचानना हुआ मुश्किल

तस्वीर में प्रियंका क्राप टॉप के साथ ब्लैक कलर की जैकेट और जींस के साथ नजर आ रही हैं।  वह काफी स्लिम और लंबी नजर नजर आ रही हैं। इस वजह से उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा हैं। प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर पर उनके फैंस के साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी  प्रतिक्रिया दे रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह रॉबर्ट रॉड्रिक्स निर्देशित फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ में भी नजर आएंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular