Saturday, April 25, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : कनिका कपूर ने कोविड संक्र‎मित होने के दौर को ‎किया...

मनोरंजन : कनिका कपूर ने कोविड संक्र‎मित होने के दौर को ‎किया याद


गायिका कनिका कपूर ने बीते साल कोरोना पॉजिटिव आने के बाद के दौर को याद ‎किया है। क‎निका के कोरोना संक्र‎मित आने पर सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल किया गया था। इस दौर को याद करते हुए कनिका ने बताया, “यह एक मुश्किल भरा वक्त था। यह देखकर मैं काफी हैरान थी कि लोग सच्चाई जाने बगैर कुछ भी कह रहे थे।” 42 वर्षीय इस गायिका ने पहली बार अपने कोरोना की चपेट में आने की सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। दरअसल वह लंदन से यहां आने के बाद आइसोलेशन में गए बगैर कनिका एक हाई-प्रोफाइल पार्टी में शामिल हुई थीं। अपनी यात्रा से संबंधित विवरण को छिपाने के चलते कनिका को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था और उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके खिलाफ एक मामला भी दर्ज किया था। कनिका कहती हैं, “बेहद दुख की बात थी कि कोई अस्वस्थ है यह जानने के बावजूद लोग कुछ भी कहने से बाज नहीं आ रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular