Monday, April 20, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : अपारशक्ति खुराना के घर आने वाला है नया मेहमान, अभिनेता...

मनोरंजन : अपारशक्ति खुराना के घर आने वाला है नया मेहमान, अभिनेता ने मजेदार अंदाज में शेयर की खुशखबरी

फिल्म अभिनेता अपारशक्ति खुराना के घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजनी वाली है। इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। दरअसल अपारशक्ति ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती अपनी प्रेग्नेंट पत्नी आकृति आहूजा की बेबी बंप पर किस करते नजर आ रहे हैं। अपारशक्‍त‍ि ने इसके साथ कैप्‍शन में लिखा है, ‘लॉकडाउन में काम तो एक्‍सपैंड हो नहीं पाया तो हमें लगा फैमिली ही एक्‍सपैंड कर लेते हैं।’

अपारशक्ति के इस पोस्ट के बाद फैंस एवं मनोरंजन जगत की हस्तियां उन्हें बधाई दे रही हैं। अपारशक्ति खुराना फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना के भाई है। भाई आयुष्मान की तरह ही अपारशक्ति जहां एक अभिनेता है, वहीं उनकी पत्नी आकृति एक बिजनेसवुमेन है। दोनों की मुलाकात चंडीगढ़ के एक डांस क्लास के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई और जल्द ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया । इसके बाद दोनों ने 7 सितम्बर,2014 को शादी कर ली। शादी के लगभग सात साल बाद अपारशक्ति और आकृति अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने जा रहे हैं। दोनों अपने आने वाले बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड और खुश हैं।

वहीं अपारशक्ति के वर्कफ़्रंट की बात करें तो उन्होंने 2016 में आई फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में बतौर सपोर्टिंग एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में वह गीता-बबीता के कजन ब्रदर की भूमिका में नजर आये थे। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली। इसके बाद अपारशक्ति बॉलीवुड की कई फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर के रूप में नजर आये। जिसमें बद्रीनाथ की दुल्हनिया, हैप्पी फिर भाग जाएगी , लुका-छुपी, जबरिया जोड़ी आदि शामिल हैं। इसके अलावा अपारशक्ति ने डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाले बहुचर्चित शो ‘यू हैव बीन वार्न’ और सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘सुपर नाईट विथ ट्यूबलाइट’ जैसे कई शो होस्ट किए हैं। अपारशक्ति जल्द ही फिल्म ‘हेलमेट’ में नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular