Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमनसापूरन हनुमान जी का भव्य हरियाली श्रृंगार, भक्ति भाव में डूबे श्रद्धालु

मनसापूरन हनुमान जी का भव्य हरियाली श्रृंगार, भक्ति भाव में डूबे श्रद्धालु

वाराणसी (हि.स.)। सावन के अधिकमास में शनिवार को मैदागिन भारतेंदु पार्क स्थित श्री मनसापूरन हनुमान जी का भव्य हरियाली श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद मंदिर का पट खुलते ही हनुमत भक्तों का सैलाब दर्शन पूजन के लिए उमड़ पड़ा।

श्रृंगार कार्यक्रम में सहभागी सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के मुकेश जायसवाल ने बताया कि मंदिर में मनसापूरन हनुमान जी के सेवा में लगे सेवईत् आनंद कुमार ने मंदिर परिसर एव मनसापूरन हनुमान जी के विग्रह को सुगंधित फूल और माला से सजाया। प्रारंभ में हनुमान जी का सिंदूर लेपन किया गया। इसके बाद फूल मालाओं से श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात हनुमान जी की भव्य आरती के साथ सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में भक्ति भाव में डूबी महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मंदिर में प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है।

हरियाली श्रृंगार कार्यक्रम में अनिल केसरी, श्याम दास गुजराती, बीडी टकसाली, ललित गुजराती, किशन, विद्या देवी, रामदुलारी,पूनम गुप्ता, सीमा वर्मा, प्रिया, रुकमणी देवी, शकुंतला देवी, बेबी यादव आदि ने भी सहयोग दिया।

श्रीधर/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular