Wednesday, April 15, 2026
Homeअन्यमध्य रेल : मुंबई और गोरखपुर के बीच आठ और स्पेशल ट्रेनें

मध्य रेल : मुंबई और गोरखपुर के बीच आठ और स्पेशल ट्रेनें

मुंबई (हि. स.)। मध्य रेल ने होली के त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई और गोरखपुर के बीच आठ और विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन नं 01021 होली स्पेशल दिनांक 19.3.2022, 24.3.2022 और 31.03.2022 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14.15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 02.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नं 01022 होली स्पेशल दिनांक 21.3.2022, 26.3.2022, 29.3.22022 और 2.4.2022 को गोरखपुर से 14.25 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 03.35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

इन ट्रेनों को इगतपुरी, बीना, खजुराहो, मानिकपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, बनारस, मऊ, भटनी जं. और देवरिया सदर स्टेशनों पर हॉल्ट दिया गया है। इन ट्रेनों में एक एसी-2 टियर, आठ एसी-3 टियर, 6 शयनयान श्रेणी और 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी की संरचना की गई है। इन ट्रेनों के परिचालन और हॉल्ट की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular