Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमध्यमेश्वर मोहल्ले में सीवरयुक्त पानी की आपूर्ति, नागरिकों में बढ़ रहा गुस्सा

मध्यमेश्वर मोहल्ले में सीवरयुक्त पानी की आपूर्ति, नागरिकों में बढ़ रहा गुस्सा

कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति में नहीं हो रहा सुधार

वाराणसी (हि.स.)। कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 50 मध्यमेश्वर मोहल्ले में पिछले एक हफ्ते से दर्जनों नागरिकों के घरों में सीवरयुक्त पानी की आपूर्ति हो रही है। नागरिकों का आरोप है कि क्षेत्रीय पार्षद को जानकारी देने के बाद सम्बंधित विभाग में भी लिखित शिकायत की गई। लेकिन कोई सुनवाई अभी तक नही हुई।

रविवार को क्षेत्र के नागरिक अश्वनी कुमार, अशोक कसेरा, संजय त्रिपाठी, लाखन कसेरा ,विनोद त्रिपाठी ने बताया कि इतने गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है कि पीना तो दूर और कपड़े भी नहीं धो सकते हैं। नल से पानी के रूप में सीवरयुक्त पानी आ रहा है। दूषित पानी की आपूर्ति की वजह से दर्जनों परिवार पेयजल और स्नान आदि के लिए मोहताज हो गए हैं। नागरिकों ने बताया कि विभागीय लापरवाही के कारण लोगों का स्वास्थ्य दांव पर लगा हुआ है। दूषित जल की आपूर्ति से डायरिया और अन्य रोग होने का खतरा है, इससे शरीर का इम्युनिटी सिस्टम भी बिगड़ रहा है।

लोगों का आरोप है कि एक पशु पालक परिवार गोबर लगातार सीवर में बहाता है जिसके चलते सीवर जाम हो गया है। इससे पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित है। सीवर युक्त पानी की आपूर्ति होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खरीद कर पीने के पानी का इंतजाम करना पड़ता है। जलकल व जल निगम के क्षेत्रीय अफसर भी समस्या को जानने के बाद भी मौन साधे हुए हैं। कई बार जल निगम और जलकल के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular