Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा : श्री राधारमण मंदिर समेत कई मंदिरों में हुआ महाभिषेक, सवा...

मथुरा : श्री राधारमण मंदिर समेत कई मंदिरों में हुआ महाभिषेक, सवा मन दूध और दही से हुआ अभिषेक

मथुरा(हि.स.)। सोलह कलाओं के अवतारी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव उनके जन्मस्थान समेत दुनियाभर में रात को मनता है लेकिन वृंदावन राधारमण मंदिर सहित कई मंदिरों में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सोमवार सुबह से ही शुरू हो गया।

वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य मंदिर सेवायतों ने ठाकुरजी के श्रीविग्रह का पूजन किया और फिर शुरू हुआ पंचगव्य से ठाकुरजी का महाभिषेक। ठाकुरजी का सवा मन दूध और दही महाभिषेक के दर्शन को देश दुनिया के आए श्रद्धालुओं का हुजूम मंदिर में लग गया। ठा. राधारमण के साथ शाहजी मंदिर व राधादामोदर मंदिर में भी दिन में ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव ठाकुरजी के महाभिषेक के साथ मनाया जा रहा है।

प्राचीन ठा. राधारमण मंदिर में सोमवार की सुबह 9 बजे ठाकुरजी के श्रीविग्रह को मंदिर के जगमोहन में चांदी की चौकी पर विराजमान करवाया और फिर वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य आराध्य का महाभिषेक किया गया। अभिषेक के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में देशी-विदेशी भक्त मंदिर पहुंचे। मंदिर सेवायतों ने सवा मन दूध, दही, घी, बूरा, शहद, जड़ी-बूटियों व फूलों के रसों से ठाकुरजी का महाभिषेक शुरू किया तो भक्तों के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा।

सोमवार सुबह नौ बजे शुरू हुआ महाभिषेक 11 बजे तक चलेगा। इसके बाद ठाकुरजी को शोभामान आकर्षक पोशाक व स्वर्ण आभूषण धारण करवाकर उनकी आरती की गई। इसके बाद भक्तों को ठाकुरजी के महाभिषेक का पंचामृत वितरित किया गया। राधारमण मदिर के साथ शाहजी मंदिर, राधादामोदर मंदिर में भी ठाकुरजी का पंचगव्य से महाभिषेक किया। यहां भी सुबह से ही भक्तों का हुजूम दर्शन के लिए उमड़ रहा है। आराध्य के अभिषेक दर्शन और उसके बाद पंचामृत प्रसाद पाकर भक्तजन अपने को धन्य समझ रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular