मथुरा : पुत्री के प्रेमी को फंसाने के लिए दम्पत्ति ने खुद को लगाई आग

मथुरा(हि.स.)। गोविंदनगर थाना क्षेत्र में दम्पत्ति को आग लगाने घटना में सोमवार को पुलिस ने जांच के बाद बताया है कि पुत्री के प्रेमी को फंसाने के लिए मां-बाप ने स्वयं को आग लगाई है। झुलसी हालत में दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 

गोविंद नगर थाना पुलिस को सोमवार सुबह महाविद्या कॉलोनी क्षेत्र में अस्सी फुटा सड़क पर एक मकान में भीषण आग लगने की सूचना मिली। तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई, उसने आग पर काबू पाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर मकान के अन्दर से गंभीर जली अवस्था में संजीव चौरसिया एव उनकी पत्नी भगवती चौरसिया मिले। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों करीब 35 फीसद झुलसे हैं। 

पुलिस पूछताछ में दम्पती की पुत्री कुसुम ने बताया कि वह चार भाई बहन हैं। उसकी बहन तन्नू और मयंक दिल्ली में रहते हैं। दो घर पर ही रहते हैं । कुसुम का कहना था कि वह अपने रिश्तेदार बबलू के यहां चामुंडा कॉलोनी गयी हुई थी। भाई विनोद उस समय घर पर ही था। किसी ने घर में आग लगाई है। आग लगाकर घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। ताकि आग लगने के बाद कोई भी कमरे से भाग नहीं पाए। किसी ने उसके माता पिता को जलाकर मारने का प्रयास किया है। जबकि सोमवार दोपहर बाद आगजनी की घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर वरुण कुमार सिंह ने  बताया की थाना गोविंदा नगर पुलिस को संजीव चौरसिया द्वारा अपने घर में आग लगने की सूचना दी गई थी। इसके बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

घटनाक्रम की जांच में पता चला है कि अपनी पुत्री के प्रेमी को फंसाने के लिए दम्पति ने अपने ही घर में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है ताकि पुत्री के प्रेमी को फंसाकर उस पर पुलिस कार्रवाई कराई जा सके। फिलहाल संजीव चौरसिया एव उनकी पत्नी भगवती चौरसिया के आग से हाथ जल गये है उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। 

error: Content is protected !!