Wednesday, September 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा : गहरे नाले में डूबा मासूम बालक, लोगों ने लगाया जाम

मथुरा : गहरे नाले में डूबा मासूम बालक, लोगों ने लगाया जाम

मथुरा (हि.स.)। थाना व कस्बा गोवर्धन क्षेत्र अंतर्गत गांव आन्यौर में शनिवार देर शाम को बारिश से भरकर चल रहे नाले में पांच वर्षीय मासूम बालक डूब गया। तीन घंटे बीतने के बाद भी बालक का कोई पता नहीं लग सका है। आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए गांव के परिक्रमा मार्ग में जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवा और बालक को ढूंढने के प्रयास जारी हैं।

आन्यौर में हिंडोन सिटी राजस्थान का रहने वाला युवक गेंदालाल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। शनिवार देर शाम को गांव आन्यौर में बारिश के चलते भरकर चल रहे परिक्रमा मार्ग से सटे नाले में गेंदा लाल का 5 वर्षीय बालक प्रिंस गिर गया और देखते ही देखते गहरे पानी के बहाव में बह गया। बालक की मां के शोर मचाने पर लोग बचाव में उसे खोजने लगे लेकिन पता नहीं चल सका।

उधर खुला नाले होने के कारण लोगों ने वहां जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। देर रात तक डूबे हुए बालक का पता नहीं चल सका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular