Monday, May 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण 21 से 25 जनवरी तक होगा : सीडीओ

मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण 21 से 25 जनवरी तक होगा : सीडीओ

मुरादाबाद (हि.स.)। मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी अधिकारी कार्मिक विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 आनन्द वर्धन ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सम्पन्न कराने हेतु समस्त पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारी (प्रथम) का प्रशिक्षण 21 जनवरी से 25 जनवरी के मध्य दो पालियों में प्रथम पाली साढ़े 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक तथा द्वितीय पाॅली अपरान्ह् 2 बजे से शाम 4 बजे तक राजकीय पालीटेक्निक महिला मुरादाबाद में निर्धारित किया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने उक्त प्रशिक्षण को सुचारु रूप से आयोजित कराने हेतु एमपी सिंह पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, सुरेन्द्र कुमार सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी, अंजना सिरोही जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तथा अनुपमा शांडिल्य जिला कार्यक्रम अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारियों की ड्यूटी पर्यवेक्षण हेतु नामित किया है।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular