Wednesday, September 23, 2026
Homeमनोरंजनमणिरत्नम की फिल्म पीएस -1 का मोशन पोस्टर जारी

मणिरत्नम की फिल्म पीएस -1 का मोशन पोस्टर जारी

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, तृषा कृष्णन, प्रकाश राज, जयराम, जयम रवि और ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे सितारों के शानदार अभिनय से सजी मशहूर फिल्ममेकर मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म पीएस -1 काफी समय से चर्चा में है। यह फिल्म इसी साल 30 सितंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बीच मेकर्स ने शनिवार को फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया है, जो काफी शानदार है।

कल्कि के क्लासिक तमिल उपन्यास “पोन्नियिन सेलवन” पर आधारित दो-भाग वाली बहुभाषी फिल्म का पहला भाग है, जो मणिरत्नम द्वारा निर्देशित और लाइका प्रोडक्शंस और मद्रास टॉकीज द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। फिल्म की कहानी नौवीं शताब्दी में चोल साम्राज्य में एक उथल-पुथल भरे समय के दौरान सेट की गई है, जब शासक परिवार की विभिन्न शाखाओं के बीच सत्ता संघर्ष ने संभावित उत्तराधिकारियों के बीच शासक सम्राट के बीच हिंसक दरार पैदा कर दी थी। यह एक मेगा बजट फिल्म है जिसे तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular