Tuesday, May 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडामछली पकड़ने गए व्यक्ति की संदिग्ध मौत

मछली पकड़ने गए व्यक्ति की संदिग्ध मौत

संवाददाता

गोण्डा। जिले के छपिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बीती रात बासुदेव खटीक (40) पुत्र राम सुंदर निवासी विष्णु हरपुर थाना छपिया संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि परिजनों के अनुसार, वह कल देर शाम गांव के तालाब में मछली मारने गया था। देर रात तक न लौटने पर उसकी तलाश की गई तो तालाब में शव पाया गया। उन्होंने बताया कि शव का पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular