Wednesday, April 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमंत्री नन्दी और महापौर ने 34.59 लाख के विकास कार्यों का किया...

मंत्री नन्दी और महापौर ने 34.59 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

– कच्ची गलियां व सड़कें एवं नालियां बनने पर लोगों ने जताई प्रसन्नता

– जलभराव और कीचड़ की समस्या से मिली निजात

प्रयागराज (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी और प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने शुक्रवार को नैनी के विभिन्न क्षेत्रों में विधायक निधि योजनान्तर्गत 34.59 लाख रुपये की लागत से बने विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

इस दौरान लोगों ने मंत्री नन्दी और महापौर का स्वागत किया। नैनी के जिन इलाकों में लोगों को कच्ची सड़कें व गलियां होने से आने-जाने में दिक्कत होती थी। नाली न होने से जलभराव की समस्या थी, नाली बनने और इंटरलॉकिंग का कार्य होने से अब वह समस्या दूर हो गई है, जिसके लिए जनता ने प्रसन्नता जताई।

इस अवसर पर मंत्री नन्दी और मेयर ने आज छह विकास कार्यों का लोकार्पण किया। जिनमें चकलाल मोहम्मद एफसीआई गेट के पीछे कपिलदेव शर्मा के मकान से आर.सी. दुबे के मकान से होते हुए अशोक तिवारी व मनीष राय के मकान तक 5.38 लाख की लागत से नाली एवं इंटरलॉकिंग का कार्य। चकलाल मोहम्मद एफसीआई के सामने पीपल पेड़ के पास से माला के मकान होते हुए मुख्य मार्ग तक 4.03 लाख की लागत से नाली एवं इंटरलॉकिंग कार्य का उद्घाटन। चकलाल मोहम्मद एफसीआई के भास्कर के मकान से उर्मिला के मकान तक 7.05 लाख की लागत से नाली एवं इंटरलॉकिंग कार्य का उद्घाटन। चकलाल मोहम्मद एफसीआइ के सामने भास्कर के मकान से सोहन लाल के मकान तक 6.54 लाख से नाली एवं इंटरलॉकिंग का कार्य का उद्घाटन। दरियाबाद मीरापुर में शिवम सक्सेना के मकान से लेकर अवनीश शुक्ला के मकान तक 4.93 लाख से सीसी रोड एवं नाली के कार्य का उद्घाटन व कृष्णा नगर कीडगंज में गगन शुक्ला के मकान से इशू सोनकर के मकान तक 6.66 लाख रूपये से नाली एवं इंटरलॉकिंग मार्ग का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नैनी दिलीप केसरवानी, पूर्व पार्षद अवनीश शुक्ला, पार्षद अकीलूर रहमान, पार्षद जगमोहन गुप्ता, नामित पार्षद अनूप मिश्रा, महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल, काशीक्षेत्र सदस्य युवा मोर्चा हर्ष केसरी, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश सविता भारती, गौरव मिश्रा, मनोज गुप्ता, सुभाष बाजपेयी, शिवम सक्सेना, मनीष कुशवाहा, रंजीत भारतीय, प्रह्लाद सिंह, अल्का गौड़, रेहान खान, तौशीफ अहमद, निखलेश हेला, अनूप केसरवानी, राकेश जायसवाल, रवि मिश्रा, रजत दुबे, समर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular