Sunday, May 31, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलमंत्री आवास के सामने होटल में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

मंत्री आवास के सामने होटल में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

लखनऊ | गोमती नगर में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला सामने आया है। चिनहट सपना सिटी निवासी हरि सेंगर का बेटा रजत सेंगर 26 अगस्त को दोस्तों से मिलने की बात कह कर दोपहर 12 बजे निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। पिता ने फोन मिलाया। तो रजत का फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद से परिवार वाले रजत को तलाश रहे थे। शुक्रवार को होटल में शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस होटल पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे मोर्चरी में रखवाया गया। हरि सेंगर के मुताबिक शनिवार सुबह विभूतिखंड थाने से उन्हें फोन कर रजत की मौत होने की सूचना दी गई थी। जिसके बाद वह थाने पहुंचे। हरि सिंह के अनुसार रजत होटल में कैसे पहुंचा। किन दोस्तों के साथ वह होटल में रुका था। इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।   

प्रॉपर्टी डीलर को पीटकर भाग निकले थे दोस्त

विभूतिखंड स्थित मीनाइन होटल में दोस्तों संग रुके प्रापर्टी डीलर रजत कुमार सेंगर उर्फ सनी (28) को उसके दोस्तों ने पीटा था। गम्भीर रूप से घायल रजत को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराने के बाद दोस्त भाग निकले थे। उन्होंने पुलिस और रजत के परिवार को भी सूचना नही दी थी। वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने पर अस्पताल प्रशासन की तरफ से विभूतिखंड थाने पर मेमो भेजा गया था। जिसके बाद पुलिस को वारदात का पता चला। विभूतिखंड थाने में तैनात दरोगा ने शनिवार सुबह फोन कर रजत के पिता को घटना की जानकारी दी थी। जिसके बाद परिवार वाले अस्पताल पहुंचे थे। रजत के पिता ने बेटे के दोस्तों हत्या करने का आरोप लगाया है।

26 अगस्त को मीना होटल में बुक किए गए थे चार कमरे 

पुलिस के मुताबिक मीना होटल में 26 अगस्त को चार कमरे बुक हुए थे। जिनमें रजत दोस्त सुलभ सिंह के साथ कमरा नम्बर 203 में रुका था। वहीं, उपेंद्र राय 201, अमन सिंह 2020 और विनोद तिवारी कमरा नम्बर 105 में ठहरे थे। एडीसीपी सै. कासिम आब्दी के मुताबिक राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रजत को घायल हालत में भर्ती कराया गया था। होटल में उसके साथ रुके युवकों ने ही रजत को अस्पताल पहुंचाया था। जिसके बाद वह लोग गायब है। होटल के रजिस्टर में इंट्री करते वक्त लिखाए गए मोबाइल नम्बर भी बंद हैं। ऐसे में होटल कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

पिता बोले, बेटे की हत्या हुई

हरि सेंगर के अनुसार उनके बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी। वह तो दोस्तों से मिलने की बात कह कर घर से गया था। उसके साथ होटल के कमरे में क्या हुआ। यह तो वह नहीं जानते। मगर, रजत के दोस्तों पर संदेह है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular