Sunday, September 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभ्रष्टाचार के आरोप में महिला लेखपाल निलंबित

भ्रष्टाचार के आरोप में महिला लेखपाल निलंबित

एटा(हि.स.)। तहसील एटा सदर में कार्यरत लेखपाल कु. प्रीति मिश्रा को उप जिलाधिकारी शिव कुमार ने निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों निरंतर आती रहती हैं। आरोप है कि लेखपाल के साथ उनके मुंहबोले मामा रहते हैं, जो अवैध रूप से जनता से वसूली करते हैं।श्री कुमार ने बताया कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति के अन्तर्गत दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों का लेखपाल प्रीति द्वारा पालन न किए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

लेखपाल प्रीति मिश्रा निलंबित अवधि में भूलेख कार्यालय तहसील एटा से सम्बद्ध रहेंगी। उपजिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र में कार्यरत अन्य लेखपाल, राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया है कि वे शासन की मंशानुसार कार्य करें, यदि भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सभी लेखपाल ग्राम सभा सम्पत्ति रजिस्टर 15 अप्रैल तक प्रत्येक दशा में बनाकर रजिस्टर में समस्त प्रकार की भूमियों की वर्तमान स्थिति का अंकन करना सुनिश्चित करें।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular