बोले, सरकार को परिवार की मांग पूरी करनी चाहिए, आर्थिक मदद भी दे सरकार
वाराणसी (हि.स.)। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के पैतृक गांव बरदहां अमवां खुर्द परसीपुर भदोही में आयोजित शोकसभा और तेरही में कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष प्रयागराज जोन और पूर्व मंत्री अजय राय भी शामिल हुए। पूर्व मंत्री ने आकांक्षा दुबे के परिजनों और मां मधु दुबे से मुलाकात कर ढांढ़स बढ़ाया। परिजनों से मिलने के बाद पूर्व मंत्री ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि बाकी जगह बुलडोजर चल गया। इस मामले में अभी तक क्यों नहीं चला। हम सरकार से बुलडोजर न चलने पर सवाल करते हैं। पूर्व मंत्री अजय राय ने आरोप लगाया कि आकांक्षा के मौत मामले में आरोपितों को राजनीतिक संरक्षण है। मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग परिजन कर रहे हैं तो सरकार इसे पूरा करें। परिवार को आर्थिक मदद भी मिलनी चाहिए।
अभिनेत्री की मौत मामले में आरोपी समर सिंह को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी संजय सिंह अभी भी फरार है। आकांक्षा की मौत के बाद से ही उनकी मां मधु दुबे लगातार भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगा रही है।
श्रीधर
