Thursday, September 17, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाभीषण सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत

भीषण सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत

कर्नलगंज, गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत कर्नलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर गड़रियनपुरवा के पास हुऐ भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाईक सवार दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल पति-पत्नी बदहवास हैं जिनको स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुट गई।
घटना कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बहराइच जिले के मरौचा फखरपुर निवासी आलोक सिंह अपनी पत्नी सुमन सिंह, बेटा शिवा (3) वर्ष व बेटी आराध्या (डेढ़ वर्ष) को लेकर बाईक से अपने ससुराल काशीपुर कर्नलगंज जा रहे थे। तभी कर्नलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर गड़रियन पुरवा के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाईक सवार दंपत्ति के साथ दोनों मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें ई-रिक्शा से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों मासूमों को मृत घोषित कर दिया वहीं हादसे में घायल पति-पत्नी बदहवास हैं,जिनको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि घटना संज्ञान में है,विधिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular