Thursday, April 23, 2026
Homeस्वास्थ्यभीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का उपयोग करें लोग- डॉ. वी के...

भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का उपयोग करें लोग- डॉ. वी के पॉल

नई दिल्ली (हि.स.)। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कोरोना की मौजूदा स्थिति की समीक्षा बैठक के बाद कहा कि अभी लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है लेकिन भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क का उपयोग करना चाहिए। विशेषकर अधिक उम्र के लोग एवं गंभीर बीमारियों से ग्रस्ति लोगों को मास्क का जरूर उपयोग करना चाहिए।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में पॉल ने कहा कि देश में केवल 27-28 प्रतिशत लोगों ने एहतियाती खुराक ली है। एहतियाती खुराक सभी के लिए जरुरी है विशेषरूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए। हवाई अड्डों पर कोरोना नियमों पर पूछे गए एक सवाल पर डॉ. वी के पॉल ने कहा कि अभी तक विमानन के संबंध में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

जापान, अमेरिका, कोरिया, ब्राजील और चीन में अचानक कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कोरोना नमूनों के जीनोम सीक्वेंसिंग करने के निर्देश दिए। कोरोना के जांच नमूने भारतीय जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसाकॉग) विशेष प्रयोगशालाओं के माध्यम से नए वेरिएंट को ट्रैक करने के निर्देश दिए हैं।

विजयालक्ष्मी

RELATED ARTICLES

Most Popular