Monday, August 24, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत में कोरोना ने मचाई अबतक की सबसे बड़ी तबाही, एक दिन...

भारत में कोरोना ने मचाई अबतक की सबसे बड़ी तबाही, एक दिन में 2.60 लाख नए केस, रिकॉर्ड 1500 मौत से मचा हड़कंप

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, देश में शनिवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 2,60,553 नए मामले सामने आए, जिससे देश में कोरोना से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,47,82,461 हो गई। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में नए संक्रमितों की यह सर्वाधिक संख्या है। यह पहली बार है जब नए मामले ढाई लाख से अधिक दर्ज किए गए। शनिवार को इस अवधि में 1493 मरीजों की मौत हो गई। लगातार दूसरे दिन मौतों के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए। कोरोना की पहली लहर में एक दिन में सर्वाधिक मौत का आंकड़ा 1290 था, जिसे 16 सितंबर को दर्ज किया गया था। लेकिन एक दिन में 1341 नए संक्रमितों के साथ यह आंकड़ा एक दिन पहले ही टूट चुका है।

ठीक होने की दर घटकर 86.6 फीसदी हुई:
कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर घट कर 86.6 प्रतिशत हो गई है। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,28,03,791 हो गई है और मृत्यु दर गिरकर 1.22 प्रतिशत हो गई है।

58 फीसदी नए संक्रमित केवल पांच राज्यों में :
देश में प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना मरीजों में से साढ़े 58.4 प्रतिशत केवल चार राज्यों में हैं। इनमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 67,123 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 27,334, दिल्ली में 24375, छत्तीसगढ़ में 16,083 और कर्नाटक में 17489 नए मामले सामने आए। 

आठ राज्यों में 78 फीसदी मौतें :
देश में 24 घंटों के दौरान जिन 1493 लोगों की मौत हुई उनमें से सबसे अधिक 419 महाराष्ट्र से हैं। इस दौरान दिल्ली के 167, छत्तीसगढ़ के 159, यूपी के 120, गुजरात के 97, कर्नाटक के 80, मध्य प्रदेश के 66 और पंजाब के 62 लोगों की मौत हुई है। कुल मौतों में से 78.36 फीसदी इन आठ राज्यों से हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular