Thursday, September 24, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत में करीब 3.50 लाख केस एक दिन में कोरोना से...

भारत में करीब 3.50 लाख केस एक दिन में कोरोना से 2761 मौतें

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, शनिवार रात 12 बजे तक कोरोना के 349,313 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,69,51,621 पर पहुंच गए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 26 लाख से अधिक हो गई है।भारत में कोरोन वायरस की दूसरी लहर का कहर थमने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन कोरोना के मामलों में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से देश में अस्पतालों में बेड से लेकर ऑक्सीजन की किल्लतें होने लगी हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को महज 24 घंट में 2761 लोगों की मौत हुई है, जो काफी डराने वाले आंकड़े हैं। एक दिन में 2,760 संक्रमितों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,92,309 हो गई है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। फिलहाल यह आंकड़ा 26,74,35 है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 15.8 फीसदी है।

ठीक होने की दर 83 फीसदी: 
संक्रमण से उबरने वाले लोगों की दर और गिर गई है। यह 83 फीसदी है। अब तक 1,40,77,870 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। संक्रमण के कारण मरने वालों की दर गिरकर 1.1 फीसदी हो गई है। देश में एक दिन में 2,760 संक्रमितों की मौत हुई है, जिनमें से 676 महाराष्ट्र से थे। आईसीएमआर के मुताबिक, 23 अप्रैल तक 27,61,99,222 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 17,53,569 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

करीब 74 फीसदी मामले दस राज्यों से 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि कोविड-19 के दैनिक नए मामलों में से करीब 74 फीसदी मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कुल दस राज्यों से हैं। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में संक्रमण के दैनिक मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular