Friday, September 18, 2026
Homeअन्यभारत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति...

भारत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई

नई दिल्ली(हि.स.)। भारत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी पर अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि हम भारत में कुछ कानूनी कार्यवाही के बारे में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हैं।

मंत्रालय ने कहा कि कूटनीति में देशों से दूसरों की संप्रभुता और आंतरिक मामलों का सम्मान करने की अपेक्षा की जाती है। साथी लोकतंत्रों के मामले में यह जिम्मेदारी और भी अधिक है। अन्यथा यह अस्वास्थ्यकर मिसाल कायम कर सकती है।

बयान में कहा गया है कि भारत की कानूनी प्रक्रियाएं एक स्वतंत्र न्यायपालिका पर आधारित हैं, जो उद्देश्यपूर्ण और समय पर परिणामों के लिए प्रतिबद्ध हैं। उस पर आक्षेप लगाना अनुचित है।

सुशील/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular