Saturday, May 23, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत को अपनी सेना के शानदार योगदान पर गर्व : प्रधानमंत्री

भारत को अपनी सेना के शानदार योगदान पर गर्व : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सेना दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के जवानों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि सेना के शानदार योगदान पर भारत को गर्व है।

प्रधानमंत्री ने शनिवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि सेना दिवस के अवसर पर विशेष रूप से हमारे साहसी सैनिकों, सम्मानित दिग्गजों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं। उन्होंनेकहा कि भारतीय सेना अपनी बहादुरी और पेशेवराना अंदाज के लिए जानी जाती है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भारतीय सेना के अमूल्य योगदान के साथ शब्द न्याय नहीं कर सकते।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना के जवान प्रतिकूल इलाकों में सेवा करते हैं और प्राकृतिक आपदाओं सहित मानवीय संकट के दौरान साथी नागरिकों की मदद करने में सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में भी शांति अभियानों में सेना के शानदार योगदान पर भारत को गर्व है।

सुशील

RELATED ARTICLES

Most Popular