Friday, September 11, 2026
Homeराष्ट्रीयभारतीय रुपया 20 पैसे की कमजोरी के साथ 73.58 रुपये प्रति डॉलर...

भारतीय रुपया 20 पैसे की कमजोरी के साथ 73.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

मुम्बई (हि.स.)। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय बाजार में जोरदार गिरावट का असर भारतीय रुपये पर भी पड़ा और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे कमजोर होकर 73.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में आज सुबह रुपया कमजोर रुख के साथ 73.50 पर खुला और आगे लुढ़कते हुए मुद्रा बाजार के बंद होने पर यह आठ पैसे और गिरकर 73.58 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे मजबूत होकर 73.38 के स्तर पर बंद हुआ था।

RELATED ARTICLES

Most Popular