Friday, September 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरभारतीय जनता पार्टी लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया

भारतीय जनता पार्टी लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया

रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा ने कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान भारतीय जनता पार्टी का यह कार्यक्रम अन्त्योदय योजना का भाग है। जिससे सबसे अंतिम पक्ति में बैठे उस व्यक्ति के जीवन में बदलाव आए। कहा कि केंद्र की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना लाभार्थी संपर्क अभियान की आत्मा है।
भाजपा मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों घर-घर जाकर महासंपर्क का अभियान चलाया गया। अब 1 से 3 मार्च तक लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लाभार्थी के घर जाएंगे और उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। प्रदेश सरकार की किसी न किसी योजना से हर व्यक्ति लाभान्वित है। भाजपा तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अपना 100 दिन का समय देना होगा। कहा कि हम जितने लाभार्थियों से मिलेंगे पार्टी उतनी ही मजबूत होगी और पिछले चुनाव से ज्यादा इस बार मत पाने में सफल होंगे। देश में भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है, हमें 400 सीट पाने में कठिनाई नहीं होगी।
इस दौरान सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री सहित सभी मंडल पदाधिकारी व शक्ति केंद्र प्रभारी सयोजक और मोर्चा अध्यक्ष मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular