Wednesday, May 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा सरकार पेट्रोल-डीजल का दाम जीरो कर दे तो भी जनता उन्हें...

भाजपा सरकार पेट्रोल-डीजल का दाम जीरो कर दे तो भी जनता उन्हें जीरो कर देगी : अखिलेश यादव

लखनऊ (हि.स.)। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा डीजल व पेट्रोल की कीमत कम करने को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने झूठा खेल बताया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार पेट्रोल व डीजल के दाम जीरो भी कर दे तो जनता इन्हें जीरो कर देगी।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को दोपहर बाद ट्वीट किया कि ‘सात साल में पेट्रोल-डीज़ल के दाम 200 प्रतिशत बढ़ाकर 10 प्रतिशत घटानेवाली भाजपा सरकार का झूठा खेल जनता समझ गई है। अब भाजपा सरकार का यह तर्क कहां गया कि पेट्रोल-डीज़ल के दाम पर उसका कोई नियंत्रण नहीं है। भाजपा सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम ज़ीरो भी कर दे तो भी जनता इन्हें चुनाव में ज़ीरो कर देगी।’

RELATED ARTICLES

Most Popular