Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयभाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी: बैठक में वर्चुअली शामिल हैं आडवाणी और जोशी

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी: बैठक में वर्चुअली शामिल हैं आडवाणी और जोशी

नई दिल्ल(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हो रही है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी वर्चुअल माध्यम से शामिल हैं।

राजधानी के एनडीएमसी कन्वेंशन हॉल के बाहर सुबह से ही पारंपरिक ढोल नागाड़े बज रहे हैं। छठ महापर्व के मधुर गीत सुनायी दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब बैठक में शामिल होने पहुंचे तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनकी अगवानी की।

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरल मनोहर जोशी वर्चुअल माध्यम से शामिल हैं। हालांकि, बैठक में शामिल होने के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे हैं।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के अतिरिक्त उप-चुनाव में भाजपा को मनचाहा परिणाम न मिलने पर भी चर्चा हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular