Monday, June 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा में शामिल हुए कई पूर्व विधायक, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

भाजपा में शामिल हुए कई पूर्व विधायक, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बुधवार को विभिन्न दलों के कई पूर्व विधायक व दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में पूर्व विधायक कालीचरण सोनकर, पूर्व विधायक भोनूराम सोनकर, पूर्व विधायक छब्बू पटेल, पूर्व विधायक विवेक यादव, आरसीएल ग्रुप के मनोज यादव समेत विभिन्न दलों से आये कई नेताओं काे पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि मोदी के प्रति लोगों का स्नेह और सम्मान बढ़ा है। आज लोग मोदी और बीजेपी के साथ जुड़ना चाहते हैं। हमारी पार्टी सबकी सर्वयापी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊर्जावान नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का देश व प्रदेश में निरंतर जनाधार बढ़ रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी भारतीय जनता पार्टी के कुशल एवं प्रेरणादायी विचार को घर-घर व जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करेंगे तथा आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर नरेंद्र मोदी को पुनः ‘प्रधानमंत्री’ बनाकर व भारत को विकसित भारत बनाने में अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्ण निर्वहन करेंगे।

बृजनन्दन/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular