Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा ने शुरू किया 'मैं भी हूं पन्ना प्रमुख' का अभियान

भाजपा ने शुरू किया ‘मैं भी हूं पन्ना प्रमुख’ का अभियान

– पन्ना प्रमुख भाजपा की मुख्य कड़ी : गणेश केसरवानी

प्रयागराज (हि.स.)। भाजपा कार्यालय कीडगंज में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने अपने बूथ संख्या 288 का स्वयं पन्ना प्रमुख बनते हुए भाजपा द्वारा संचालित ‘मैं भी हूं पन्ना प्रमुख’ का अभियान शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख भाजपा की मुख्य कड़ी है और यह अभियान पार्टी को और मजबूत बनाने का कार्य करेगा। पन्ना प्रमुखों के बल पर हम आगामी विधानसभा के चुनाव में पुनः सरकार बनाएंगे।

इस अभियान की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत पार्टी प्रत्येक बूथों के मतदाता सूची में रहने वाले पार्टी के राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों को भी पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अभियान को सोशल मीडिया के माध्यम से मोदी सरकार की सोच, ईमानदार काम, दमदार के स्लोगन के साथ प्रचारित एवं प्रसारित जन-जन तक किया जाएगा। इस अवसर पर विवेक अग्रवाल, राजेश केसरवानी, मनोज मिश्रा, मुकेश लारा, हिमालय सोनकर, मसूरिया दीन, अजय त्रिपाठी, विवेक मिश्रा, रविंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

पन्ना प्रमुख अपने वोटरां के सुख-दु:ख की चिंता कर मतदान करायेंगे

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत भाजपा की ताकत पन्ना प्रमुखों के सम्मान बढ़ाने के लिए उनको प्रत्येक बूथ के प्रत्येक पन्ने की जिम्मेदारी देने में भाजपा अपने सबसे बड़े पदाधिकारी कार्यकर्ता या जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंप कर उसे ही उस पन्ने का प्रमुख बनाया है। इसी के तहत भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी प्रयागराज जिले के विधानसभा 264 के बूथ संख्या 291 झंझरा चौबे के के पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं।

कहा “मै पन्ना प्रमुख हूं“ मुझे गर्व है कि कार्यकर्ताओं की प्रथम श्रेणी मे मैं भी सम्मिलित हो गया। अब हमारी जिम्मेदारी है “मेरा बूथ बनेगा सबसे मजबूत“ इस बार जिस प्रकार की रणनीति भाजपा ने तैयार की है, 2022 में ऐतिहासिक जीत से फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular