Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा ने धर्मेंद्र भारद्वाज को बनाया मेरठ-गाजियाबाद एमएलसी सीट से प्रत्याशी

भाजपा ने धर्मेंद्र भारद्वाज को बनाया मेरठ-गाजियाबाद एमएलसी सीट से प्रत्याशी

मेरठ (हि.स.)। होली बीतने के बाद भाजपा ने एमएलसी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय निकाय एमएलसी सीट से धर्मेंद्र भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया है। उन्हें कई भाजपा नेताओं को पछाड़ते हुए प्रत्याशी बनने में कामयाबी हासिल हुई है।

एमएलसी स्थानीय निकाय सीटों के चुनाव के लिए 21 मार्च को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। होलाष्टक बीतने के बाद शनिवार को भाजपा ने अपने एमएलसी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय निकाय सीट से भाजपा ने धर्मेंद्र भारद्वाज को प्रत्याशी घोषित किया है। इस सीट से भाजपा से टिकट चाहने वालों में मेरठ के भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, राजीव गुप्ता, राकेश गुप्ता, धर्मेंद्र भारद्वाज, विकास कुमार, पवन सिंघल, विनोद कुमार, बागपत से नीरज शर्मा, गाजियाबाद से सूदन रावत, आशु वर्मा, हापुड़ से कमल मलिक टिकट के दावेदार थे। इनमें से धर्मेंद्र भारद्वाज ने प्रत्याशी बनने में कामयाबी हासिल की। इससे पहले धर्मेंद्र भारद्वाज ने स्नातक एमएलसी सीट पर बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इसके बाद भाजपा में शामिल हो गए। धर्मेंद्र भारद्वाज मेरठ में महावीर एजुकेशनल पार्क के चेयरमैन हैं। मेरठ-गाजियाबाद सीट को सपा ने रालोद के खाते में डाल दिया है। अभी रालोद प्रत्याशी का नाम घोषित होना बाकी है। इससे साफ हो गया है कि भाजपा और रालोद प्रत्याशियों के बीच जोरदार मुकाबला होगा।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular