Monday, June 29, 2026
Homeराज्यभाजपा के झूठ का हुआ पर्दाफाश, दिल्ली के लोगों ने देखा ओखला...

भाजपा के झूठ का हुआ पर्दाफाश, दिल्ली के लोगों ने देखा ओखला का कूड़े का पहाड़

नई दिल्ली (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के विधायक सौैरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में भाजपा के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। दिल्ली के लोगों ने आज गगनचुंबी ओखला का कूड़े का पहाड़ देखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद पांच साल से झूठ फैला रहे थे कि कूड़े के पहाड़ खत्म कर दिया, जबकि वह और फैल गए हैं। कूड़े के पहाड़ पर पुलिस का पहरा इसलिए लगा रखा है कि आगे जाकर लोग इनकी वीडियो-फोटो ना ले सकें।

भाजपा 15 साल की सरकार के अंदर अगर कूड़े के पहाड़ खत्म नहीं कर पायी, तो अब क्या कर पाएगी? दिल्ली के उत्तर में भलस्वा, दक्षिण में ओखला और पूर्व में गाजीपुर कूड़े का पहाड़ बनाने के बाद भाजपा पश्चिम में भी कूड़े का पहाड़ बनाकर सीएम केजरीवाल की दिल्ली बदनाम करना चाहती है।

आम आदमी पार्टी के विधायक “भाजपा का चमत्कार देखो कूड़े का पहाड़ देखो” अभियान के दूसरे दिन आज ओखला लैंडफिल साइट पर पहुंचे। विधायक सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दक्षिणी दिल्ली के लोगों ने कूड़े का पहाड़ देखा। लेकिन गाज़ीपुर लैंडफिल साइट की तरह दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर लोगों को ओखला लैंडफिल साइट पर जाने से रोक दिया। ऐसे में जमकर भाजपा शासित एमसीडी और दिल्ली पुलिस के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी की।

आम आदमी पार्टी की ओर से 14 सितंबर से 14 अक्टूबर तक प्रदेशव्यापी कूड़ा विरोधी अभियान शुरू किया गया है। इसके पहले चरण में तीन दिन का “भाजपा का चमत्कार देखो, कूड़े का पहाड़ देखो” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तीसरे दिन 16 सितंबर को दिल्ली के लोगों को भलस्वा लैंडफिल साइट दिखाई जाएगी।

अश्वनी

RELATED ARTICLES

Most Popular