Wednesday, September 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा का संकल्प पत्र राष्ट्र नवनिर्माण और ऊंची इकोनॉमी की उड़ान भरेगा

भाजपा का संकल्प पत्र राष्ट्र नवनिर्माण और ऊंची इकोनॉमी की उड़ान भरेगा

-भाजपा संकल्प पत्र 2024 का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

प्रयागराज (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी लोकसभा के चुनाव को लेकर जारी किए गए भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र की भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए सराहना की। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र गरीब कल्याण, राष्ट्र नवनिर्माण और ऊंची इकोनॉमी की उड़ान भरेगा। विकसित भारत के चार स्तम्भ गरीब, युवा, किसान और नारी शक्ति को सशक्त करेगा एवं भारत की सांस्कृतिक व राष्ट्रवाद को बढ़ावा देगा।

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 10 सालों में अपने संकल्प पत्र में जनता से जो वादा किया था उसे पूरा किया है। देश भर की जनता जनार्दन के सुझाव के बाद बनने वाला 2024 के भाजपा का संकल्प पत्र आने वाला 5 साल भी सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के लिए होगी। यह मोदी की गारंटी है।

इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र भारत को आत्मनिर्भरता और विकसित राष्ट्र के लिए समर्पित है। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि भाजपा के संकल्प पत्र में वन नेशन वन इलेक्शन, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति, आगामी 5 वर्षों तक मुफ्त अनाज गरीबों को जारी करना, भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी पावर बनाने की दिशा काम करना आदि मुख्य बिंदु हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में बनाए गए भाजपा के संकल्प पत्र का स्वागत करते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया और प्रसन्नता जाहिर की।

इस अवसर पर कुंज बिहारी मिश्रा, रामजी केसरवानी, पार्षद किरन जायसवाल, वरुण केसरवानी, रमेश पासी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, प्रशांत शुक्ला, सचिन जायसवाल, सुभाष वैश्य, राकेश भारती, नटवरलाल भारती आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विद्या कान्त/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular