Friday, May 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा का विधानसभावार सम्मेलन, 14 जुलाई को होंगे 36 जनसंवाद के आयोजन

भाजपा का विधानसभावार सम्मेलन, 14 जुलाई को होंगे 36 जनसंवाद के आयोजन

-प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा सम्मेलन को करेंगे सम्बोधित


  लखनऊ(एजेंसी)।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा विधानसभावार सम्मेलनों के कार्यक्रम जारी हैं। पार्टी 14 जुलाई को प्रदेश के 36 विधानसभा सम्मेलनों में जनसंवाद करेगी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित कर आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र सौंपेगे। 
प्रदेश अध्यक्ष के अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर के बिल्हौर और डा. दिनेश शर्मा आगरा के बाह विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। इसी तरह केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार सोनभद्र के रार्वसगंज व संजीव बालियान शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।
भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे के अनुसार विधानसभा सम्मेलनों को प्रदेश सरकार के मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा कुशीनगर, श्रीकान्त शर्मा मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा, स्वामी प्रसाद मौर्य देवरिया के भाटपार रानी, अनिल राजभर गोण्डा के तरबगंज, नंदगोपाल गुप्ता नंदी आजमगढ़ के मेंहनगर, डा. नीलकंठ तिवारी फतेहपुर जिले के हुसेनगंज, राम नरेश अग्निहोत्री आजमगढ के लालगंज, अतुल गर्ग फर्रूखाबाद, संदीप सिंह उन्नाव के भगवंतनगर, बलदेव सिंह ओलख बहराइच, महेश गुप्ता गोरखपुर के पिपराईच में विधानसभा सम्मेलनों में संवाद करेंगे। 
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर बलिया सदर, लक्ष्मण आचार्य बाराबंकी के दरियाबाद, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक मछलीशहर के जफराबाद, सलिल विश्नोई प्रयागराज के हण्डिया, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह गाजियाबाद के मुरादनगर, कामेश्वर सिंह सीतापुर के विसंवा, अमर पाल मौर्य रामपुर के मिलक, शंकर गिरि रायबरेली के सरेनी, देवेन्द्र सिह चैधरी अलीगढ के इग्लास में विधानसभा सम्मेलन में संगठन के सूत्र को लेकर संवाद करेंगे। 
इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी कौशाम्बी के चायल, सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी मथुरा के बल्देव, शिव प्रताप शुक्ला बदायूं, विनोद सोनकर बिजनौर के नजीबाबाद, राजवीर सिंह हरदोई के साण्डी, कौशल किशोर लखीमपुर के धौरहरा, अशोक बाजपेयी कानपुर देहात के सिकन्दरा, नीरज शेखर मैनपुरी जिले के करहल, पंकज चैधरी बस्ती के महादेवा तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव गाजीपुर के जहूराबाद, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर जी सुलतानपुर के कादीपुर विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। 
श्री दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान से समृद्ध भारत का संकल्प लेकर भाजपा पूरे उप्र में वर्चुअल सम्मेलनों के माध्यम से जनसंवाद का कार्यक्रम कर रही है। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन के प्रदेश पदाधिकारी, केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद व पार्टी के वरिष्ठ नेता विधानसभावार सम्मेलनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के साहसिक निर्णय, कोरोना महामारी के समय पार्टी कार्यकर्ताओं के सेवा कार्य, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम तथा स्वावलंबी व सामथ्र्यवान भारत निर्माण में जनभागीदारी के लिए डिजिटल माध्यम से संवाद कर रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular