Wednesday, April 22, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरभाजपा कार्यालय उतरौला में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया

भाजपा कार्यालय उतरौला में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया

रोहित गुप्ता
उतरौला बलरामपुर। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय उतरौला में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।
सभी के प्रेरणास्रोत स्व० श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी एवं प० दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर विधायक रामप्रताप वर्मा व पूर्व चेयरमैन अनूप गुप्ता ने पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण कर उनकी स्मृतियों का संस्मरण किया गया।
विधायक रामप्रताप वर्मा ने कहा की भाजपा की केन्द्र व राज्य की सरकार द्वारा जनता के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है जिससे आमजन मानस को लाभ मिल रहा है
पूर्व चेयरमैन अनूप गुप्ता ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच जाकर बताने को कहा।
इस मौके पर प्रभारी सुधीर श्रीवास्तव, देवानंद गुप्ता, रमेश जायसवाल, महेन्द्र सिंह, सीवी माथुर, रोहित राज़ गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, विकास गुप्ता, नवीन जायसवाल सूरज, विष्णु गुप्ता, फरेंद गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, रवि गुप्ता,विजय पाल शर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह,के के गुप्ता, हर्षित जायसवाल दुर्गेश कश्यप, राहुल राज गुप्ता,रंजीत सिंह, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा कार्यालय उतरौला में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया
RELATED ARTICLES

Most Popular