Sunday, September 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा 'अब्बाजान' शब्द पर कर वोट बैंक की सियासत : अबू आजमी

भाजपा ‘अब्बाजान’ शब्द पर कर वोट बैंक की सियासत : अबू आजमी

— महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष ने आजमी ओवैसी को बताया छोटा नेता

कानपुर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र में अध्यक्ष व नेता अबू आजमी ने आज कानपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को भाजपा सरकार पर वोट के लिए सियासत करने का आरोप लगाया। आजमी ने आरोप लगाया कि ‘अब्बाजान’ शब्द पर भाजपा जान-बूझकर कर वोट बैंक के लिए सियासत कर रही है, क्योंकि विकास को लेकर प्रदेश में कोई काम नहीं हुआ है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कहा कि, अबू आजमी के यूपी में प्रचार से मुंबई में रहने वाले उत्तर भारतीयों के वोट भी मिलेंगे। वहीं मुंबई में ‘निर्भया’ के रेप और मौत के मामले में शिवसेना पर मराठी वोट बैंक के लिए सियासत का आरोप लगाया।

ओवैसी छोटे नेता

उप्र में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार के लिए आए अबू आजमी ने पत्रकारों से बातचीत में ओवैसी को छोटा नेता बता डाला। उन्होंने कहा कि मुस्लिम वोट सपा को मिलेंगे और ओवैसी या कोई नेता सपा को डेंट (चोट) नहीं लगा पायेगा। वहीं शिवपाल के मसले पर उन्होंने यकीन दिलाया कि जल्द उनकी घर वापसी होगी।

सपा नेता अबू आजमी शुक्रवार को कानपुर आए और वह पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के जाजमऊ स्थित आवास पहुंचे। यहां पर वह पत्रकारों से रूबरू हुए और केन्द्र व उप्र की भाजपा सरकार पर आड़े हाथों लिया। इस दौरान विधायक अमिताभ बाजपेई, एमएलसी कल्लू यादव सहित पार्टी नेताओं व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular